Posts

Showing posts from 2016

आ जाओ की मैं इंतजार में हूँ

Image
आ जाओ की मैं इंतजार में हूँ, मौत के बाद। अब भी बेइंतहा इक़रार में हूँ, मौत के बाद। उस ख़ुदा से भी तक़रार में हूँ, मौत के बाद। रुका बस एक तेरे दीदार में हूँ, मौत के बाद।

आ जाओ की सांसें अभी चल रही है

Image
आ जाओ की सांसें अभी चल रही है। धड़कन की गति क्यों बदल रही है। शरीर ये मेरी जाने शिथिल रही है। अब तो रूह भी शायद निकल रही है।

आ जाओ की शाम ढलने को है

Image
आ जाओ की शाम ढलने को है। रोशनी की मोम पिघलने को है। ज़िन्दगी की डोर फिसलने को है। आख़िरी दम भी निकलने को है।

वो इश्क़ ही क्या जिसकी तबिश ना हो

वो हसीना ही क्या जिसकी फ़रमाईश ना हो। वो हुस्न ही क्या जिसकी नुमाइश ना हो। वो जिस्म ही क्या जिसकी आज़माइश ना हो। वो इश्क़ ही क्या जिसकी तबिश ना हो। 

पाकिस्तान करो नादानी नहीं

Image
पाकिस्तान करो नादानी नहीं। हमारी शक्ति क्या तूने जानी नहीं? चलेगी तेरी कोई बेईमानी नहीं। अब ख़ून बहेगा, पानी नहीं।

मैं बहुत दूर था

Image
शायद ये ज़िंदगी का दस्तूर था। ख़ुदा को भी अब यही मंजूर था। मैं अपने हालातों से मज़बूर था। वो तो पास था, पर मैं बहुत दूर था।

भारतीय सेना को सलाम

Image
आतंकी हमले में गवाए हमने वीर। हुआ बहुत दुःख, सहा ना गया पीर। किंतु भारत माँ के पूत हुए न अधीर। नरसिंह का रूप लेकर चीर दिए शरीर। भारतीय सेना को सलाम

एक हाँ कहते कहते

पल में ना ठहर जाए, समय बहते बहते। तेरा हाँथ ना छूट जाए, साथ रहते रहते। साथी ना रूठ जाए, इनकार सहते सहते। बहुत देर ना हो जाए, एक हाँ कहते कहते।

Its called Destiny

Image
To reunite with you, I had to mutiny. You had to undergo so harsh scrutiny. Probability of meeting again was tiny. Still we are together. Its called Destiny!

I still miss you

Image
We sat in the same class for a year. But never talked because of fear. Or we were too shy, its not clear. But I still miss you a lot, Dear (Friend). Happy Friendship Day!

मैं भाग रहा

Image
ना जाने किस ओर मैं भाग रहा। अन्धेरी रातों में क्यों जाग रहा। आज भी सीने में जल वो आग रहा। मिटा पाया ना जिसे वो दाग रहा।

हम जब भी मिलते हैं, बारिश होती है।

Image
मेरे दिल की अनकही गुज़ारिश होती है। या तुम्हारी ख़ुदा से फ़रमाइश होती है। शायद चल रही कोई साज़िश होती है। हम जब भी मिलते हैं, बारिश होती है।

इश्क़ नीलाम हो गया

Image
वफ़ा की दी कसमें, बेकाम हो गया। मेरी बर्बादी का उनपे इल्ज़ाम हो गया। मोहब्बत का क़त्ल सरेआम हो गया। कुछ यूँ हमारा इश्क़ नीलाम हो गया।

मन मचलता है

Image
मन मचलता है, कागज़ के नाव बनाने को। मन मचलता है, वापस अपने गाँव जाने को। मन मचलता है, वो ममता का छाँव पाने को। मन मचलता है, प्यारी माँ के पाँव छूने को। Happy Mothers Day

इश्क़ की राह

Image
इश्क़ की राहों को किसने जाना है। कल पराया होगा जो आज अपना है। जख़्मी हुआ जो दिल का माना है। इसका तो काम ही खून बहाना है।

मैं वापस लौट आऊँगा

Image
जब हर विश्वास टूट जायेगा। आशा का दामन छूट जायेगा। हर अपना तुझसे रूठ जायेगा। प्रिये तब मैं वापस लौट आऊँगा।

तुम क्या जानो एक स्त्री का दर्द

Image
जनवरी का महीना, मौसम था सर्द। एक मर्द ने अस्मिता की पार की हद। पड़ी उसे मार, किया थाने में सुपुर्द। कई लोगों ने की मदद, बने हमदर्द। फिर भी वह बोली "तुम तो हो मर्द " "तुम क्या जानो एक स्त्री का दर्द। " जुर्म करने वाला भी मर्द। और बचाने वाला भी मर्द। सज़ा देने वाला भी मर्द। सज़ा पाने वाला भी मर्द। फिर भी वह बोली "तुम तो हो मर्द " "तुम क्या जानो एक स्त्री का दर्द। " पुरुष प्रधान समाज में जीने का दर्द। रीति-रिवाज़ों को ढ़ोते रहने का दर्द। इज्ज़त  को बचाए रखने का दर्द। न बचा पाई तो यातनाओं का दर्द। फिर से वह बोली "तुम तो हो मर्द " "तुम क्या जानो एक स्त्री का दर्द। "

सरकारी नौकर

Image
हम क्यों एक सरकारी नौकर बनें ? खुद पे ही हँसने वाले जोकर बनें। हर जगह चोट खाने वाले ठोकर बनें। आओ कुछ नया कर सबसे बढ़कर बनें।

A rose is a rose.

Image
Express no matter how you disclose. Write a poem or an emotional prose. May be a beautiful song you compose. A Rose is a rose is a rose is a rose. Happy Rose Day!